रुडकी, जून 29 -- बारिश के बाद सोमवार को क्षेत्र में नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे पानी नदी किनारे खड़ी फसलों में घुसने लगा है। इसके बाद अब आसमान में काले बादल देख किसानों के माथों पर चिंता की लकीरें भी झलकने लगी है। बरसात के बाद सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी किसानों के खेतों में खड़ी फसलों में घुसने लगा है। इसके साथ ही नदी किनारे खड़ी कई फसल खराब भी हो चुकी है। किसान रतीराम, जोगिंदर सिंह, आशीष और दिनेश आदि का कहना है कि सोलानी नदी के किनारे उनके खेत है। जहां वह गन्ने और चारे आदि की खेती करते हैं। किसानों का कहना है कि बरसात के बाद नदी का जलस्तर बढ़ा है। जिसके चलते चारे की फसल खराब हुई है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर गन्ने की खेतों में भी जलभराव हुआ है। बरसात जारी रही तो इससे हजारों बीघा खेती प्रभावित होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...