पीलीभीत, फरवरी 15 -- शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह के नेतृत्व में पूरनपुर तहसील में पंचायत हुई। इसमें किसानों की कई समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद एसडीएम को मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। इसमें कहा कि खेतों में गेहूं फसल लगभग तैयार हो चुकी है जिसे छुट्टा गोवंश नुकसान पहुंचा रहे हैं। दिन-रात किसान खेतों में रुककर फसल की रखवाली करने को मजबूर हैं। छुट्टा गोवंशों को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाए। इसके अलावा ज्ञापन में जिले की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान गन्ना एक्ट के अनुसार तत्काल कराने और गन्ना क्रय केंद्रों पर हो रही घटतौली पर रोक लगाने, बिजली उपभोक्ताओं को खपत के हिसाब से बिल उपलब्ध कराने, गन्ना किसानों को निरोग व अच्छी उपज देने वाली प्रजातियों का बीज मुहैया, ग्रामीण क्षेत्र में आवास की सर्वे पात्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.