रामपुर, जुलाई 1 -- मिलक/रामपुर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि विकसित कृषि और समृद्ध किसान के संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र सरकार कार्य कर रही है। किसानों से संवाद करते हुए कहा कि कृषि वैज्ञानिक लैब में बैठकर नहीं, बल्कि किसानों के खेतों में जाकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। किसानों को खुद से दूर करने के बजाए, उनके करीब लाएं, ताकि किसानों और वैज्ञानिकों के संयुक्त प्रयास किसानों की समृद्धि का कारण बनें। बोले, रामपुर के किसान खेती में नवाचार करके नई तकनीकों को विकसित कर रहे हैं। सोमवार को मोंगा ढाबे में किसानों से संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने किसानों ने बीज, कीटनाशक आदि विषयों के बारे में अपनी बात विस्तार से रखी, जिसके बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नकली बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.