नई दिल्ली, फरवरी 8 -- मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में शनिवार देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग बनाने की एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह फैक्ट्री आबादी से दूर खेतों के बीच बने एक मकान में संचालित की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और करीब 13 करोड़ रुपये कीमत की एमडी ड्रग तथा लगभग 50 करोड़ रुपये के केमिकल जब्त किए। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।8 थानों की पुलिस ने मारा छापा पुलिस के अनुसार, गरोठ क्षेत्र में गांधी सागर बैकवॉटर एरिया के पास स्थित एक खेत में पिछले कई महीनों से यह फैक्ट्री चल रही थी। शनिवार शाम करीब 7 बजे से शुरू हुए इस ऑपरेशन में जिले के 8 से अधिक थानों का पुलिस बल शामिल रहा। मौके से गैस भट्टी, स्टील के पाइप, केमिकल से भरे ड्रम, मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.