पटना, मई 11 -- खेतों की नमी बरकरार रखने के लिए मल्च तकनीक को बढ़ावा दिया जाएगा। राज्य के सभी जिलों के किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। इससे जल खपत में कमी, खरपतवार नियंत्रण में मदद मिलेगी। फसल की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों की आय वृद्धि, जल संरक्षण और फसल उत्पादकता में सुधार के लिए कृषि तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में प्लास्टिक, जूट, एग्रो टेक्सटाइल मल्च के उपयोग को सभी जिलों में लागू करने की योजना है। इस योजना के तहत प्लास्टिक मल्च को अपनाने के लिए किसानों को 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की एकमुश्त इकाई लागत पर 50 फीसदी सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मल्च तकनीक से खेतों में नमी बनाए रखने, खरपतवार नियंत्रण और मिट्टी की उर्वरता...