महाराजगंज, जून 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने पनियरा विधानसभा के बैजू डेहरा में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्टालों का निरीक्षण किया और किसानों में ट्रैक्टर की चाबी वितरित की। साथ ही उरद, बाजरा, मूंग, कोदो और ज्वार के मिनी किट भी किसानों को प्रदान किए। मंत्री ने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाने का आह्वान किया। कहा कि यह अभियान किसानों के लिए एक नई दिशा देने वाला सिद्ध होगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह पहली बार है जब वैज्ञानिकों को सीधे गांवों में भेजा जा रहा है, ताकि वे किसानों से मिलकर उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दे सकें। यह अभियान 12 जून तक चलेगा और विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने की दिशा में एक अहम कदम है। बताया कि इस अभियान के तहत किसानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.