कन्नौज, दिसम्बर 28 -- गुगरापुर,कन्नौज।खेती लगातार घाटे का सौदा बनती जा रही है। किसानों की आय बढ़ाने के सरकारी दावे जमीनी हकीकत से कोसों दूर हैं। यह बात भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के प्रदेश उपाध्यक्ष शमीम सिद्दीकी ने कही। उन्होंने कहा कि आलू किसानों को बचाने के लिए सरकार को तत्काल निर्यात की व्यवस्था करनी चाहिए, तभी किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिल सकेगा।खाद, बीज और कीटनाशकों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। हालत यह है कि किसानों को समय पर खाद तक नहीं मिल पा रही है। आलू जैसी नकदी फसल में भी लागत निकालना मुश्किल हो गया है। ऐसे में किसान कर्ज के बोझ तले दबता जा रहा है। संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर महेंद्र प्रताप सिंह ने आलू का समर्थन मूल्य घोषित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कोल्ड स्टोरेज का किराया पहले से तय होना चाहिए, लेकिन भंडारण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.