बोकारो, जुलाई 10 -- जिले में लगातार हो रही बारिश से जिले के कई हिस्सो में तैयार बिचड़ा खराब होने लगे हैं। ऐसे में किसान मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बुधवार को ग्रामीणो के अनुरोध पर भाजपा नेता धर्मपुरा स्थित भेलवाडीह पहुंचकर किसानों से मिले। जहां उन्होंने खरीफ फसल की हो रही रोपनी की स्थिति का जायजा लिया। विवेक सिंह ने कहा कि ग्रामीणो खेतो में तैयार बिचड़ा के खराब होने से परेशान हैं। किसानों को दुबारा बीज की जरूरत पड़ सकती है। किसानो ने खुद से बीज खरीदा अब बिचड़ा खराब होने पर स्थिति और खराब हो गई है। वर्तमान वित्तिय वर्ष 2025-26 के दौरान झारखंड का घोषित बजट 91 हजार करोड़ का बजट है। पहली तिमाही में सरकार केवल 13 प्रतिशत ही खर्च कर सकी है। वहीं झारखंड सरकार की ओर से 1 अप्रैल से 23 जून तक कृषि विभाग 1 भी रूपया खर्च नहीं कर पाया है। एक तरफ मुख्यम...