गया, मई 29 -- फतेहपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित ई किसान भवन के सभागार में गुरुवार को खरीफ महाभियान 2025 के तहत कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन बीडीओ, बीएओ व जिला से आए कृषि अधिकारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने की जानकारी दी गई। साथ ही मोटे अनाज की खेती करने पर भी विशेष जोर दिया गया। मौके पर जिला कृषि सहायक निदेशक राजीव रंजन यादव ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने के कई गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि खेती के आधुनिक तकनीक अपनाकर किसान अधिक मुनाफा उठा सकते है। उन्होंने अंतरवर्ती फसल योजना की जानकारी देते हुए मक्का, मांग, उरद, अरहर की खेती के बारे में विस्तार से बताया। बीडीओ शशिभूषण साहू ने किसानों को मोटा अनाज की खेती करने के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। कार्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.