हापुड़, फरवरी 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा के समीप रजवाहा पुलिया पर मंगलवार को एक गंभीर सड़क दुर्घटना हो गई। सीमेंट से लदा एक भारी वाहन पुलिया पार करते समय नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बने गहरे गड्ढे में जा पलटा। हादसे में वाहन चालक तथा उसके साथ मौजूद परिचालक को गंभीर चोटें आईं, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि वाहन अत्यधिक भार लेकर संकरी पुलिया से गुजर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह पलट गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला गया और नजदीकी चिकित्सालय भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिया पर सुरक्षा रेलिंग का अभाव है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स...