संभल, दिसम्बर 8 -- थाना क्षेत्र के खेड़ामनी गांव में रविवार रात एक दर्दनाक घटना घटी, जब अचानक एक किसान के घर में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीन भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि घर में रखा लगभग एक लाख रुपये का सामान राख के ढेर में बदल गया। दमकल विभाग ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गांव खेड़ामनी में रात करीब 11 बजे हुई। गांव निवासी किसान सत्यराम के घर में अचानक आग दहक उठी। आग की लपटें देखते ही देखते इतना फैल गईं कि आसपास के मकानों में भी अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण मौके पर जुटे और आग बुझाने का प्रयास करते हुए तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने पहुंचकर करीब दो घंटे की मेहनत के बाद आग पर नियंत्रण पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.