बदायूं, फरवरी 13 -- फैजगंज। बेख़ौफ चोरों ने एक ही गांव के नौ घरों में घुसकर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। वारदात से गांव में दहशत का माहौल है और लोग भय में हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में चोरी की तरकीब और संभावित राहगीरों की पहचान पर ध्यान दिया जा रहा है। मामला फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव खेड़ादास का है। यहां के रहने वाले अमरपाल पुत्र नत्थूलाल अपने रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके मकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर घर में रखे पीतल के बर्तन, एक सोने की जंजीर, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पाजेब, एक जोड़ी बिछुवा, कान की लौंग तथा करीब 20 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। इसी क्रम में सत्यवीर, बब्लू व कुंवरपाल पुत्रगण विजयपाल सिंह, जो तीनों सगे भाई हैं, उनके मकान को भी चोरों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.