नई दिल्ली, फरवरी 9 -- राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी के संरक्षण को लेकर चल रहे जन आंदोलन को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन मिला है। गहलोत ने सोशल मीडिया के जरिए जारी अपने विस्तृत बयान में खेजड़ी बचाओ आंदोलन को न केवल समय की मांग बताया, बल्कि इसे राजस्थान के भविष्य के लिए एक शुभ और सकारात्मक संकेत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बढ़ती जनचेतना का प्रमाण है। अशोक गहलोत ने अपने बयान में कहा कि हाल के वर्षों में अरावली पर्वतमाला के संरक्षण को लेकर समाज में जो जागरूकता देखने को मिली, उसी कड़ी में अब खेजड़ी जैसे महत्वपूर्ण वृक्ष को बचाने के लिए आमजन का आगे आना उम्मीद जगाने वाला है। उन्होंने कहा कि खेजड़ी केवल एक पेड़ नहीं, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक, सामाजिक और पर्यावरणीय पहचान का प्रतीक है। पूर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.