बागपत, अगस्त 20 -- खेकड़ा। कस्बे में पहली बार भक्तांबर स्तोत्र का अखंड पाठ विधि-विधान से शुरू हुआ। 24 घंटे चलने वाले पाठ में बड़ी संख्या में जैन श्रद्धालु शामिल हैं। मान्यता है कि इस पाठ से सभी कष्टों का निवारण होता है और सर्व सिद्धि की प्राप्ति होती है। पाठ मंगलवार सुबह सात बजे भगवान शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन साध्वी अन्तस माताजी के सानिध्य में प्रभु के अभिषेक, शांति धारा और सामूहिक पूजन के साथ आरंभ हुआ। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे स्नान कर नए वस्त्र धारण कर पूजन में शामिल हुए। विधान में सर्व सिद्धि दायक, विघ्न विनाशक, बुद्धि प्रदायक, चिंता निवारक तथा रोग शोक हरण करने वाले मंत्रों का पाठ किया जा रहा है। साध्वी अन्तस माताजी ने विधान में शामिल श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते हुए बताया कि आचार्य मानतुंग ने इस पाठ की रचना जेल में ...