बागपत, अप्रैल 27 -- कस्बे में शनिवार दोपहर को तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे भीषण गर्मी में कस्बेवासी बेहाल रहे। बिजली न होने से उद्योग-धंधों का उत्पादन भी प्रभावित हुआ। बताया गया कि कस्बे की अधिकांश बिजली लाइनें काफी पुरानी और जर्जर हो चुकी हैं। रोजाना फॉल्ट की वजह से घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहना आम हो गया है। यही हाल विद्युत ट्रांसफार्मरों का भी है, जिनमें से अधिकतर ओवरलोड हो चुके हैं। शनिवार को भी ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली बंद रही। लू के थपेड़ों के बीच कस्बेवासी बिना बिजली के परेशान होते रहे। समय पर पेयजल आपूर्ति भी नहीं हो सकी, जिससे लोगों की दिक्कतें और बढ़ गईं। उद्योगों में उत्पादन रुक जाने से व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ा। विभागीय एसडीओ पवन कुमार का कहना है कि ट्रांसफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.