बागपत, फरवरी 24 -- खेकड़ा। कस्बे में दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के खेकड़ा अक्षरधाम एलिवेटेड मार्ग पर मंगलवार को अचानक हुए सड़क हादसे से अफरा-तफरी मच गई। दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहा कैंटर संभल नहीं सका और ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कैंटर चालक महिपाल, निवासी लोनी, घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.