गंगापार, मार्च 13 -- क्षेत्र के विभिन्न चौराहों एवं बाजारों में सजी रही दुकानें और खूब बिका गुलाल एवं पिचकारी। रंगो के त्योहार होली के पावन पर्व पर बाजारों में लोग रंग गुलाल, पिचकारी आदि खरीदते नजर आए। होली पर सबसे महत्वपूर्ण पकवान गुझिया के सामग्री की खरीदारी करते हुए देखे गए। इस त्योहार पर लोग एक दूसरे को गुलाल लगा कर गले मिलते हैं और बधाई देते हैं। होली के त्योहार पर लोग अपने गिले शिकवे को भूला कर एक दूसरे को गुलाल लगाते हुये गले मिलते हैं। रंगों के त्योहार पर गांवों में लोग एकत्र होकर फगुआ गीत को बड़े ही सद्भावना के साथ गाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.