लखनऊ, अक्टूबर 17 -- जवाहर भवन-इंदिरा भवन परिसर में आयोजित दो दिवसीय दिव्य दीपावली मेला शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। मेले में दिव्यांगजनों द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रशिक्षण सत्र, रोजगार परामर्श और स्वास्थ्य शिविर जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें राज्य भर से आए प्रतिभागियों, स्वयं सहायता समूहों, गैर-सरकारी संगठनों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। मेला में प्रदेशभर के 35 संस्थानों और विद्यालयों के दिव्यांगजन और उनके प्रशिक्षकों द्वारा बनाये गए उत्पाद ही प्रदर्शित किए गए थे। मेले के दूसरे दिन लोगों ने दीपावली से जुड़े उत्पादों की खूब खरीददारी की। मेले में मिट्टी के रंगीन डिजाइनर दीये, मोमबत्ती स्टैंड, तोरण, बंदनवार, हैंडलूम व पेपर क्विलिंग से बनी सजावटी वस्तुएं, रंगोली किट, पूजा थाल, हस्तनिर्मित आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.