नई दिल्ली, फरवरी 3 -- सर्दियों में ताजा मूली मार्केट में खूब आती है। तभी तो इन दिनों मूली की ढेर सारी डिशेज बनती हैं, कभी मूली के पराठे, सब्जी, चटनी तो कभी इसके पत्तों की भुजिया। लेकिन क्या कभी आपने मूली की पापड़ी ट्राई की है? ये बहुत ही क्रंची, टेस्टी और हल्का-फुल्का स्नैक है, जो बच्चे खूब पसंद से खाते हैं। चाय के साथ खाने के लिए ये एक परफेक्ट कुरकुरा स्नैक है। बनाने में भी आसान है और एक बार ढेर सारी पापड़ी बनाकर आप स्टोर भी कर सकती हैं। ये खस्ता पापड़ी मूली, सूजी और कुछ सिंपल मसाले मिलाकर बन जाती हैं। इंस्टाग्राम पर 'द मूडी शेफ' ने इसकी सिंपल सी रेसिपी शेयर की है, आइए जानते हैं।मूली की खस्ता पापड़ी बनाने के लिए सामग्री मूली की पापड़ी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - कद्दूकस की हुई मूली (आधा कप), सूजी (250 ग्राम), ...