मथुरा, दिसम्बर 9 -- मथुरा महानगर का एंट्री प्वाइंट लक्ष्मी नगर चौराहा अब फोर-लेन मार्ग हो रहा है। इसके साथ ही इस मार्ग का सौंदर्यीकरण करने की योजना भी है। इस मार्ग पर फ्रंट पर आने वाले सभी भवनों का रंग भी एक होगा। मंगलवार को लक्ष्मी नगर मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने मार्ग निर्माण कार्य की प्रगति देखी। प्राधिकरण उपाध्यक्ष एसबी सिंह ने बताया कि यह मार्ग मथुरा का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जिसके माध्यम से अलीगढ़, बरेली और यमुना एक्सप्रेसवे के जरिए नोएडा, आगरा व लखनऊ से आने वाले श्रद्धालु शहर में प्रवेश करते हैं। इस मार्ग को आकर्षक बनाने के लिए फोर-लेन सड़क के मध्य डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। स्थानीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वेंडिंग और पार्किंग जोन विकसित किए जाएंगे। सड़...