लखीमपुरखीरी, मई 10 -- हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कन्हैयागंज गांव में सिंचाई के लिए डाली गई पाइप के ऊपर से ट्रैक्टर निकालने पर पाइप फटने को लेकर हुए विवाद में घायल 60 वर्षीय खूबचन्द वर्मा की इलाज के दौरान लखनऊ के हॉस्पिटल में दसवें दिन मौत हो गई। इस मामले में नामजद आरोपी हरिशंकर वर्मा और उनके पुत्रों शोभित और रोहित को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया है। दरअसल रास्ते पर सिंचाई के लिए पाइप हरिशंकर ने डाली थी। जिस पर मृतक खूबचन्द पक्ष के लोगों ने ट्रैक्टर व थ्रेसर निकाला था। ट्रैक्टर निकालने से पाइप फट गया था। इससे विवाद शुरू हुआ। विवाद गाली गलौज से शुरु होते हुए मारपीट तक पहुंच गया था। आरोप है कि एक पक्ष के खूबचन्द को विपक्षियों ने एक जुट होकर रास्ते पर लाठी डंडो से मारापीटा था। इससे उसे अंदरूनी गम्भीर चोंटे आई थीं। पुलिस में दोनों पक्षों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.