नैनीताल, जनवरी 7 -- भवाली, संवाददाता। खूपी में पेयजल की भारी किल्लत है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों का पानी जुटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। पानी की कमी का असर खेती-किसानी पर भी साफ दिखाई दे रहा है। सिंचाई के साधनों के अभाव में उपजाऊं भूमि बंजर पड़ी है। ग्रामीण प्रमोद कुमार ने कहा कि उन्होंने कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को समस्या से अवगत कराया, पर हर बार केवल आश्वासन ही मिला। धरातल पर आज तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द गांव में स्थायी पेयजल योजना और सिंचाई की उचित व्यवस्था की जाए। ताकि वर्षों से चली आ रही इस समस्या से उन्हें निजात मिल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...