हमीरपुर, फरवरी 6 -- कानपुर-सागर हाईवे पर गुरुवार की रात सुमेरपुर और हमीरपुर के बीच लगे भीषण जाम में फंसकर मौदहा सीएचसी से रेफर बीमार युवक की जिला अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो गई। इससे मृतक के घर कोहराम मच गया। थाना जलालपुर के धौहल गांव के चंदा डेरा निवासी 33 वर्षीय संजय यादव मौदहा क्षेत्र के मसगवां गांव में अपनी पत्नी मैना की बुआ की पुत्री की शादी में शामिल होने आया था। संजय के साढ़ू शिवम, निवासी उमरी ने बताया कि वह भी शादी समारोह में मौजूद था। गुरुवार की शाम संजय की अचानक तबीयत खराब हो गई और उसे खून की उल्टी होने लगी। परिजन उसे तत्काल सीएचसी मौदहा ले गए, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। हालत में सुधार बताकर उसे वापस भेज दिया गया, जिसके बाद वह दोबारा शादी स्थल पहुंच गया। शुक्रवार को तड़के तीन बजे फिर से उसकी तबीयत बिगड़ गई और दोबारा खून की उल...