चम्पावत, अक्टूबर 5 -- विकासखंड के खूना बोरा में तीन दिवसीय मां पूर्णागिरी महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। इस दौरान महिलाओं ने खूना बोरा मंदिर से मानेश्वर महादेव मंदिर तक कलश यात्रा निकाली। रविवार को महोत्सव समिति के नवीन सिंह बोहरा की अध्यक्षता में महोत्सव का शुभारंभ मानेश्वर मंदिर के मठाधीस धर्मराजानंद पुरी, ग्राम प्रधान विनीता बोहरा और बीडीसी सदस्य राजेन्द्र बोहरा ने किया गया। पुरोहित सुरेश चन्द्र उप्रेती ने पूजा अर्चना संपादित की। शुभारंभ में महिलाओं ने नंगे पैर कलश यात्रा निकाली। गांव के भय्यू बोहरा ने बताया कि खूना बोरा गांव से महिलाएं मानेश्वर महादेव मंदिर से पवित्र जल भरकर लाती हैं। जिसे मुख्य मेले के दिन यानी सात अक्तूबर को देवडांगर स्नान के रुप में प्रयोग करते हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक और शैक्षिक खेल प्रतियोगिता...