रांची, जनवरी 16 -- खूंटी-कर्रा, हिटी। दिवंगत एदल पड़हा राजा सह अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सोमा मुंडा हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता और शूटरों की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से आदिवासी समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों ने शनिवार को पूरे झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद से पूर्व शुक्रवार की शाम आदिवासी समन्वय समिति के तत्वावधान में खूंटी शहर और कर्रा में भव्य मशाल जुलूस निकाला गया। करम अखड़ा से शु्रू हुआ मशाल जुलूस: मशाल जुलूस करम अखड़ा से प्रारंभ होकर भगत सिंह चौक, नेताजी चौक होते हुए पुनः भगत सिंह चौक के रास्ते करम अखड़ा पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस का नेतृत्व आदिवासी समन्वय समिति के केंद्रीय संयोजक मार्शल बारला एवं जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभात मुंडा ने किया। जुलूस में विभिन्न आदिवासी संग...