रांची, मार्च 24 -- खूंटी, संवाददाता। शहर में बीते 24 घंटे के भीतर चोरी की तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आई हैं। इसमें मोबाइल दुकान, मवेशी और वाहन चोरी की वारदातें शामिल हैं। चोरी की इन घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में दहशत का माहौल है। पहली घटना रविवार रात भगत सिंह चौक स्थित शिफा टेलीकॉम दुकान में हुई, जहां चोरों ने छत को तोड़कर अंदर घुसे और 117 मोबाइल फोन चोरी कर लिए। सोमवार सुबह जब दुकान संचालक ने शटर खोला, तब चोरी का पता चला। सूचना मिलने पर एसडीपीओ वरुण रजक और थाना प्रभारी मोहन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। चोर केवल मोबाइल और एसेसरीज ले गए, जबकि डिब्बे वहीं छोड़ दिए। भाजपा नेता के घर हुई चोरी: दूसरी घटना खूंटी थानांतर्गत रेवा गांव में भाजपा नेता राजेश महतो के घर पर हुई, जहां चोरों ने उनके गोहाल से बैल चुरा लिया। उन्होंने इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.