रांची, अक्टूबर 8 -- खूंटी, संवाददाता। दशहरा के समापन के बाद जिलेभर में छठ महापर्व की तैयारियों का दौर शुरू हो गया है। परंतु जिले के प्रमुख छठ घाटों की स्थिति इस वर्ष चिंताजनक बनी हुई है। लगातार हुई अतिवृष्टि के कारण अधिकतर घाटों पर जलस्तर सामान्य से अधिक बढ़ गया है। इससे छठव्रतियों में घाटों पर अर्ध्य देने को लेकर संशय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। शहर के राजा तालाब, साहू तालाब, चौधरी तालाब, नवा तालाब एवं दादुल घाट पर हर वर्ष छठ महापर्व का धूमधाम से आयोजन होता है। इन तालाबों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा करने आते हैं। इनमें से बाजारटांड़ स्थित राजा तालाब विशेष रूप से शहरवासियों की पसंदीदा जगह बना हुआ है। राजा तालाब में छठ व्रतियों की सुविधा के लिए पक्की सीढ़ियों का निर्माण किया गया है। इससे पहले श्रद्धालु आसानी से पूजा कर पाते थे। परंतु ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.