रांची, जनवरी 15 -- खूंटी, संवाददाता। परिसदन भवन में गुरुवार को युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करना और युवाओं की भागीदारी को और प्रभावी बनाना रहा। बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड युवा कांग्रेस के सह-प्रभारी मुरारी कुमार ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि जब युवा संगठित होकर जनहित के मुद्दों पर कार्य करते हैं, तब एक सशक्त और जवाबदेह शासन व्यवस्था का निर्माण संभव होता है। बैठक में जिला अध्यक्ष आमिर हुसैन ने मनरेगा में हो रहे कानूनी बदलावों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण श्रमिकों और मजदूरों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि युवा...