रांची, जनवरी 11 -- खूंटी, संवाददाता। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार मनरेगा में किए जा रहे बदलाव और गरीब-मजदूरों के हक-अधिकारों में कटौती के विरोध में खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से सोमवार को खूंटी समाहरणालय के समक्ष उपवास धरना आयोजित किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि मिश्रा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर की गई। मनरेगा कांग्रेस की ऐतिहासिक देन : रवि मिश्रा धरना को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि मनरेगा अधिनियम कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक देन है, जिसके माध्यम से गरीब मजदूरों को वर्ष में 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण यह गारंटी धीरे-ध...