रांची, नवम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को खूंटी जिले के सभी पुलिस प्रतिष्ठानों एवं थाना परिसरों में भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन आयोजित किया गया। जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक साथ संविधान के मूल मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के पालन तथा संविधान की रक्षा करने की शपथ ली। कार्यक्रम खूंटी थाना, मुरहू थाना, तोरपा थाना, रनिया थाना, जरियागढ़, तपकरा, सोयको और मरांगहादा थाना सहित जिले की अन्य सभी पुलिस इकाइयों में एक साथ संपन्न हुआ। थाना परिसरों में मौजूद पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से प्रस्तावना का वाचन किया और देश की लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया। संविधान दिवस के इस कार्यक्रम ने पुलिस बल को उनके दायित्व, नैतिकता और कानून व्यवस्था के प्रत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.