रांची, अप्रैल 10 -- खूंटी, संवाददाता। जिलेभर में गुरुवार को महावीर जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जैन धर्मावलंबियों ने श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली, जो नगर भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। महिलाओं ने जयकारे लगाते हुए भजन गाए, जबकि श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। मंदिर पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भगवान महावीर की प्रतिमाओं का सामूहिक अभिषेक एवं पूजन हुआ। इस दौरान उनके उपदेशों का पाठ किया गया और समाज के लोगों से उनके अहिंसा, सत्य और त्याग के मार्ग पर चलने की अपील की गई। महावीर जयंती के सफल आयोजन में जैन समाज के अध्यक्ष शेखरचंद अजमेरा, मंत्री रमेश बाकलीवाल, कोषाध्यक्ष अरविंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.