रांची, अप्रैल 2 -- खूंटी संवाददाता। मुरहू पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान पीएलएफआई उग्रवादी बदगांव के लुम्बई निवासी 18 वर्षीय बिरसा मुंडा उर्फ बिरसा मुंडरी को बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि बिरसा मुंडा लगभग दो वर्षों से फरार था। उसकी गिरफ्तारी के लिए खूंटी पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। आरोपी वनगांव की तरफ से मुरहू आ रहा था। बिरसा के फरार रहने के कारण उसके घर पर इश्तेहार भी चिपकाया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि बिरसा मुंडा उग्रवादी कांड में शामिल होने के आरोप में जुलाई 2023 को पकड़ा गया था। जेल से निकलने के बाद फिर से पीएलएफआई संगठन के लिए काम कर रहा था। बिरसा मुंडा के खिलाफ मुरहू थाना में ऑर्म्स एक्ट, 17 सीएलए सहित कई संगीन मामलों में चार मामले दर्ज हैं। पीएलएफआई उग्रवादी बिरसा मुंडा को गिरफ्तार करनेवाली ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.