खूंटी, सितम्बर 18 -- झारखंड के खूंटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला की सोते समय कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक महिला विधवा थीं, वो अपने घर में बेटी और दामाद के साथ रहती थीं। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि मृतका लुखी देवी पर हमला उस समय किया गया, जब वो सो रही थीं। सोते समय हत्यारों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और सोते समय ही लुखी देवी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि महिला की बेटी और दामाद उसी घर में रहते थे, लेकिन घटना के वक्त घर के सदस्य नहीं मौजूद थे। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। छानबीन के दौरान पुलिस को मौके से एक कुल्हाड़ी, फावड़ा और डंडा ब...