रांची, सितम्बर 26 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. डॉ. मनमोहन सिंह की 92वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस मौके पर नेताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। सांसद कालीचरण मुंडा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह जैसा नेकदिल और हरदिल अजीज प्रधानमंत्री मिलना असंभव है। उनके नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति कर रहा था, लेकिन भाजपा सरकार के आने के बाद देश की स्थिति बदहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह के समय में अर्थव्यवस्था मजबूत थी और देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा था। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.