रांची, मई 15 -- खूंटी, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में गुरुवार को उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राशन आपूर्ति, वितरण प्रणाली, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी, धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया समेत अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर गहन समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संचालित किया जाए। साथ ही खरीदे गए धान का समय पर उठाव और किसानों को समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिन लैम्प्स केंद्रों पर अधिप्राप्ति में गड़बड़ी की शिकायतें हैं, उनका निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश भी दिया गया। राशन वितरण में पारदर्शिता जरूरी: एनएफएसए एवं जेएसएफएसएस योजनाओं के तहत लाभुकों को दिए जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.