रांची, जून 21 -- खूंटी, संवाददाता। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में खूंटी जिले के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में खूंटी में महिला कॉलेज के निर्माण की स्वीकृति दी गई। इसके लिए मुख्यमंत्री ने 57.95 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की। मुख्यमंत्री के इस फैसले पर खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान क्षेत्र की छात्राओं ने बार-बार खूंटी में महिला महाविद्यालय खोलने की मांग की थी। चुनाव जीतने के बाद इस मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा गया, जिसे उन्होंने प्राथमिकता दी और मंजूरी प्रदान की। विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महिलाओं की भावनाओं और जरूरतों का सम्मान करते हुए इस कॉलेज की स्वीकृति दी है। इससे क्षेत्र की बालिकाओं को ...