रांची, अगस्त 16 -- खूंटी संवाददाता। थाना क्षेत्र के जियारप्पा गांव के 55 वर्षीय किसान सुखुआ पाहन की अज्ञात अपराधियों ने गुरुवार की रात धारदार हथियार से हत्या कर दी। शुक्रवार की सुबह सुखुआ के घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर सड़क के किनारे उसका शव पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने पर खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मृतक के पुत्र मसकू पाहन ने बताया कि गुरुवार की शाम सात बजे उसके पिता सुखुआ पाहन और घर के सभी सदस्य खाना खाकर सोने चले गए थे। इसी बीच रात में पिताजी कब घर से बाहर निकले इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सुबह शव के पास से एक मोबाइल, चप्पल, चाकू और गांजा की पुड़िया पुलिस ने जब्त किया। मसकू पाहन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। इस संबंध एसडीपीओ वरुण रजक ने बताया कि पुलिस हत्या के कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.