रांची, जून 19 -- खूंटी। शहर के डाकबंगला रोड स्थित शक्ति कुटीर में बुधवार को लेखिका कल्याणी शाहदेव की बहुप्रतीक्षित कविता संग्रह 'कशिश' का भव्य विमोचन हुआ। श्रृंगार रस में रचित यह संग्रह लेखिका की पहली प्रमुख काव्य कृति है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लेखिका ने संग्रह से चुनिंदा कविताओं का पाठ किया जिसे लोगों ने खूब सराहा। कल्याणी शाहदेव की पूर्व कृतियाँ क्या कर चले हो जान रहे हो और मिट्टी है महकने लगेंगे भी पाठकों द्वारा खूब पसंद की गई हैं। लेखिका ने बताया कि 'कशिश अमेजॉन, फ्लिपकार्ट, इवीनस्पब वेबसाइट, इंस्टा और ई-बुक प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.