रांची, अगस्त 8 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी-तोरपा मुख्य पथ पर करमटांड़ के पास अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। घटना शुक्रवार की देर शाम लगभग सात बजे की है। मृतकों की पहचान मुरहू के कुदाडीह निवासी 18 वर्षीय नेता मुंडा और हेठगोवा निवासी 19 वर्षीय मोगो मुंडा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, नेता मुंडा और मोगो मुंडा पेलोल में किसी के जन्मदिन की पार्टी मनाकर बाइक से मुरहू की ओर लौट रहे थे। रास्ते में अज्ञात ट्रक से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों को स्थानीय लोगों की सहायता से शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर खूंटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस टक्कर मारनेवाले ट्रक का पता लगाने में जुटी है। घर का इकलौता चिराग था नेता सी...