जमशेदपुर, मई 9 -- पटमदा के झुंझका गांव निवासी सह इनामी नक्सली सचिन उर्फ महादेव उर्फ सुनील मार्डी के घर में गुरुवार को खूंटी के अड़की थाना की पुलिस ने पटमदा पुलिस के सहयोग से डुगडुगी बजाकर इश्तेहार चिपकाया। नक्सली सचिन 3 नवंबर 2022 को अड़की थाना क्षेत्र में हुए कांड संख्या 55/22 के नामजद आरोपी है। घटना के बाद से ही वह लगातार फरार है। खूंटी जिला न्यायालय से उसके विरुद्ध न्यायालय में सरेंडर करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। न्यायालय द्वारा निर्गत नोटिस को नक्सली के घर में चस्पा कर दिया गया है। इस दौरान पटमदा थाना के सअनि राजाराम महतो व सशत्र बल मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.