रांची, अक्टूबर 9 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने और ग्रामीणों को इसके दुष्प्रभावों से जागरूक करने के उद्देश्य से खूंटी पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर जनजागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को यह अभियान जिले के अड़की, कर्रा, तिरला, मुरहू, सोयको और खूंटी थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया। अड़की थाना क्षेत्र के तिनतीला, कोवा, कोपे, चाराडीह और बेड़ाहातु गांवों में पुलिस ने ग्राम सभाएं आयोजित कीं। इनमें ग्रामीणों को अफीम की खेती से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि अफीम की खेती गैरकानूनी अपराध है और इस पर कठोर दंड का प्रावधान है। इसी क्रम में कर्रा थाना क्षेत्र के छाता पंचायत भवन में प्रखंड विकास पदाधिकारी की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित हुई, जिसमें ग्राम प्रधा...