रांची, अक्टूबर 4 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी पुलिस ने शनिवार को अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध ज़मीनी स्तर पर बड़ा जागरुकता अभियान चलाया। यह अभियान सोयको थाना क्षेत्र के बुरजू बाजार और मारंगहादा थाना क्षेत्र के मारंगहादा बाजार में चलाया गया। जिसमें पुलिस टीम द्वारा बड़ी संख्या में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस विशेष जागरुकता कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को अवैध अफीम की खेती के नुकसान और इसके कानूनी परिणामों के बारे में अवगत कराया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम ने ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती न केवल सामाजिक और आर्थिक रूप से हानिकारक है, बल्कि यह एनडीपीएस एक्ट के तहत एक गंभीर अपराध भी है। जिसके लिए कठोर कारावास और जुर्माना का प्रावधान है। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे अफीम की खेती से दूर रहें और वैकल्पिक वैध आ...