रांची, फरवरी 18 -- खूंटी, संवाददाता। एकल अभियान खूंटी अंचल संस्कार शिक्षा की ओर से बुधवार को राजाकुंजला शिव मंदिर प्रांगण में एक दिवसीय अंचल स्तरीय सत्संग मण्डली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह सामाजिक कार्यकर्ता काशीनाथ महतो ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन, मंत्रोच्चारण एवं हनुमान चालीसा पाठ के साथ विधिवत रूप से किया गया। प्रतियोगिता की रूपरेखा एवं उद्देश्य के संबंध में सम्भाग व्यास राजकिशोर जी ने विस्तार से जानकारी दी। मौके पर उन्होंने कहा कि यदि अपने परिवार , समाज, धर्म और देश को बचाना है तो हम सब को नित्य प्रतिदिन सत्संग करना करना पडेगा और संगठित होकर तैयार रहने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता में उलीलोहर, दलकीडीह-बाघाडीह, डाटमदा, लुंगटू, मानकीडीह, नववाटोली औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.