रांची, नवम्बर 19 -- खूंटी, संवाददाता। 14 से 17 नवंबर तक जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जमशेदपुर में आयोजित 16वीं झारखंड राज्य तीरंदाजी चैंपियनशिप में खूंटी जिले के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक अपने नाम किए। रिकर्व जूनियर बालक वर्ग की टीम स्पर्धा में खूंटी ने कांस्य पदक जीता। टीम में जय कुमार मांझी, प्रवेश कुमार महतो, रितेश नाग और अभय कुमार शामिल थे। वहीं इंडियन राउंड में 40 मीटर व्यक्तिगत वर्ग में अमरजीत कुमार ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन पर खूंटी जिला तीरंदाजी संघ ने सभी पदक विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.