रांची, अक्टूबर 29 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले के झोंगो पाहन ने इतिहास रच दिया है। दुबई में 7 से 14 दिसंबर तक आयोजित होने वाले एशियन यूथ पैरा गेम्स के लिए उनका चयन भारतीय तीरंदाजी टीम में हुआ है। झोंगो खूंटी के पहले अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज बन गए हैं, जिससे पूरे जिले में हर्ष की लहर है। एशियन यूथ पैरा गेम्स के लिए झोंगो पाहन के चयन होने से भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने झोंगो को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने विपरीत परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों को मात देकर यह असाधारण उपलब्धि हासिल की है। मुझे पूरा विश्वास है कि झोंगो दुबई में देश का नाम रोशन करेंगे। भारतीय तिरंगदाजी टीम में चयन होने के बाद खुशी जाहिर करते हुए झोंगो पाहन ने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि भारतीय टीम का हिस्सा बनूंगा। उन्होंने कहा क...