रांची, मार्च 27 -- खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिले की सुप्रिया कुमारी का चयन 34वें सब जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप के लिए झारखंड बालिका टीम में हुआ है। यह प्रतियोगिता 27 से 29 मार्च तक बिहार के गया में आयोजित होगी। सुप्रिया के चयन से जिले में खुशी का माहौल है, खासकर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ खूंटी के सदस्यों ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। कबड्डी एसोसिएशन ऑफ खूंटी की सचिव सह कोच आशा कुमारी ने बताया कि झारखंड टीम के चयन के लिए 22 और 23 मार्च को धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शिविर आयोजित किया गया था। सुप्रिया ने इसमें शानदार प्रदर्शन कर झारखंड टीम में अपनी जगह बनाई। उन्होंने कहा कि खूंटी की खिलाड़ी का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना जिले के लिए गर्व की बात है। सुप्रिया के चयन पर संघ के सदस्यों और खेल प्रेमियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.