कन्नौज, नवम्बर 24 -- तालग्राम, संवाददाता। विवादित जमीन पर मवेशी का खूंटा गाड़ने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के मझपुरवा गांव निवासी शीपू पुत्र अवधेश चंद्र ने बताया कि उनकी जमीन पर गांव के अरविंद पुत्र सियाराम ने मवेशी का खूंटा गाड़ दिया। आपत्ति जताने पर अरविंद ने गाली-गलौज करते हुए अपने बेटे गुलशन, पत्नी मुन्नी देवी तथा रामवीर पुत्र जालिम सिंह को बुला लिया। आरोप है कि चारों लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी तालग्राम भेजा। थाना प्रभारी ध्यानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.