कौशाम्बी, जून 17 -- खूंटा गाड़ने की मामूली बात पर पड़ोसियों ने पिता-पुत्रों की पिटाई कर दी। इससे सभी को चोटें आई हैं। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पिपरी थाना क्षेत्र के रसूलपुर ब्यूर निवासी नरेश कुमार निषाद ने बताया कि सोमवार की सुबह वह घर के समीप स्थित अपनी खाली पड़ी जमीन पर मवेशियों को बांधने के लिए खूंटा गाड़ रहा था। तभी पड़ोसी सगे भाई सूरजपाल, चानिका, सूर्यभान, विजय, सुरेश व उदय आकर खूंटा गाड़ने से मना करते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बड़े भाई लवकुश व पिता राधेश्याम की भी पिटाई की। चीखपुकार पर जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह सभी की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पिपरी थानाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का मेडिकल करा दिया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.