प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज। माघ मेला के प्रमुख स्नान पर्वों पर प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ बढ़ी तो श्रद्धालुओं को खुसरोबाग में रोका जाएगा। महाकुम्भ की तरह माघ मेला के लिए भी यात्री आश्रय बनाया गया है। आश्रय में कम से कम पांच हजार श्रद्धालु एक साथ रुक सकेंगे। माघ मेला के द्वितीय स्नान पर्व मकर संक्रांति के पहले आश्रय तैयार कर दिया गया है। आश्रय का निर्माण कराने वाले नगर निगम के अधिशासी अभियंता अनिल मौर्य ने बताया कि स्टेशन पर भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को खुसरोबाग लाया जाएगा। आश्रय में सीसीटीवी से निगरानी होगी। आश्रय में खानपान की व्यवस्था अभी नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...