फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 24 -- फर्रुखाबाद। किसी भी शिक्षक, जनप्रतिनिधि या फिर किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति के यहां अगर कोई खुशी का कार्यक्रम होगा तो उस दिन परिषदीय विद्यालय के बच्चों को पकवान खाने को मिलेंगे। इसके लिए शासन ने मिडडे मील योजना के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम करने की योजना बनाई है। इसके तहत संबंधित जनपद के मुख्य विकास अधिकारी व बीएसए बैठक कर इसके लिए रणनीति बनाएंगे। प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। शासन ने मिडडे मील के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम की शुरूआत की है। इसके तहत विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि व प्रतिष्ठित लोग सहयोग करेंगे। यानी किसी भी शिक्षक, जनप्रतिनिधि या फिर प्रतिष्ठित व्यक्ति के यहां जन्मदिन, शादी की सालगिरह, विवाह आदि कार्यक्रम होंगे तो वह अपनी स्वेच्छा से पास में स्थित सरकारी विद्यालय में जाएगा। स्कूल में वह ...